मुसीबत में काम आया दोस्त, लेकिन बदले में मिला दगा

पुणे समाचार 
मुसीबत के वक़्त दोस्त की मदद करने की कीमत एक व्यापारी को 54 लाख गंवाकर चुकानी पड़ी। पिंपरी निवासी पीड़ित विनोद मोटवानी ने अब आरोपी जीवत प्रेमचंद नागरानी खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

[amazon_link asins=’B01G3K83AE’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’040773b3-7c5d-11e8-b350-89215674f30d’]

विनोद और जीवत कुछ वक़्त पहले तक अच्छे दोस्त थे। जीवत के परेशानी के दिनों में विनोद ने 2015 में उसे 10 लाख रुपए की मदद की, जिसे कुछ वक़्त बाद उसने वापस कर दिया। इसके बाद जीवत और विनोद ने मिलकर पानी का प्लांट लगाने का फैसला लिया। जनवरी 2016 में वॉटर प्लांट एवं सॉफ्ट डिस्क के व्यवसाय के नाम पर जीवत ने विनोद से पहले 25 लाख फिर कुछ समय बाद 19 लाख 50 हजार लिए। इसके अलावा बिज़नेस में हुए मुनाफे को भी उसने खुद रख लिया। इस तरह जीवत नागरानी ने विनोद मोटवानी से कुल 46 लाख रुपए लिए, लेकिन लौटाए नहीं। इसी बात को लेकर अब विनोद ने जीवत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।