स्वारा भास्कर के साथ सेल्फी के बहाने शख्स ने बनाया ऐसा वीडियो – VIDEO VIRAL

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – देश में इन दिनों चुनाव का माहौल है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी प्रचार में व्यस्त है। इस बीच स्वारा भास्कर का एक विवादित बयान सामने आया है। स्वरा भास्कर ने कहा था कि ”आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन आतंकवादियों का होता है। साध्वी प्रज्ञा खुद को हिंदू मानती हैं और आतंकी आरोपों का सामना कर रही हैं, इसलिए वह हिंदू आतंकवाद आरोपी हैं”।

इस बीच और एक वाक्य सामने आया है। स्वारा जेएनयू की स्टूडेंट रह चुकी है। राजनीति में अपनी खुलकर राय रखती हैं। चुनाव के दौरान अपने कॉलेज के ही कन्हैया के लिए प्रचार कर रही स्वरा बेगूसराय भी पहुंची थी। स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट रीट्वीट किया है जिसमें उन्हें ही ट्रोल करने की कोशिश की गई थी।

दरअसल स्वरा भास्कर से एयरपोर्ट पर किसी ने सेल्फी की रिक्वेस्ट की, स्वरा ने जब सेल्फी के लिए आगे आईं तो उस शख्स ने सेल्फी की जगह वीडियो बना लिया। इस वीडियो में वो शख्स ने कहा कि ”पर मेम आएगा मोदी ही” | मिक्कू नाम के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा है कि एपिक बेइज्जती।