ACB Trap News | महार वतन की जमीन खरीद बिक्री मामले में 6 बड़े सरकारी अधिकारियों से सहित 38 लोगों पर एंटी करप्शन द्वारा FIR; अहमदनगर सहित राज्य भर में मची खलबली, जाने किनके खिलाफ केस दर्ज किया गया

अहमदनगर : पुणेसमाचार ऑनलाइन – ACB Trap News | महार वतन हाडोला जमीन का फर्जी डॉक्यमेंट्स बनाकर इस जमीन की खरीद बिक्री करने के मामले में अहमदनगर के तत्कालीन अपर जिलाधिकारी, प्रांत अधिकारी, तहसीलदार, सहायक सब रजिस्टार, मंडल अधिकारी, तलाठी सहित कुल 38 लोगों के खिलाफ एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने केस दर्ज किया है. एसीबी की इस कार्रवाई से अहमदनगर जिला सहित राज्य भर में खलबली मच गई है.(ACB Trap News)

नगर शहर के पास वडगांव गुप्ता शिवार के (गुट क्रमांक 203 क्षेत्र 2 हेक्टर 97 आर) एक हेक्टर 34 आर कनिष्ठ महार वतन हाडोला इनाम वर्ग 6 की जमीन है. इसे पुराने नियम पर करने के लिए नियम व शर्तें लागू करने की तत्कालीन तहसीलदार ने गैरकानूनी रुप से परमिशन दी. इसमें तहसीलदार एन.एन. पाटिल, तलाठी एल.एस. रोहकले, तत्कालीन मंडल अधिकारी दुर्गे ने मदद की . साथ ही जमीन की खरीद-बिक्री में नियम के बाहर हेरफेर करने में उत्कर्ष पाटिल व अजीत कड ने मदद की.(ACB Trap News

तत्कालीन अपर जिलाधिकारी वी.टी. जरे व उपविभागीय अधिकारी राजेंद्र मुठे को यह आदेश गैरकानूनी होने की जानकारी थी. इसके बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. तत्कालीन सहायक सब रजिस्ट्रार दिलीप बबन निराली ने खरीद-बिक्री का गैरकानूनी रजिस्ट्रेशन कराए जाने का जिक्र शिकायत में किया है.(ACB Trap News)

यह जमीन महार वतन हाडोला इनाम वर्ग 6 ब की होने की जानकारी होने के बावजूद इन सभी ने मिलकर जमीन के फर्जी कागजात तैयार किए. साथ ही जमीन की खरीद-बिक्री कर सरकार से ठगी की. एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने तत्कालीन अतिरिक्त जिलाधिकारी के साथ कुल 38 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं. मामले की जांच एसीबी के उपअधीक्षक प्रवीण लोखंडे कर रहे है.

जिनके खिलाफ केस दर्ज किए गए है उनके नाम

तत्कालीन तहसीलदार अहमदनगर एल.एन. पाटिल, तत्कालीन तलाठी सजा वडगांव गुप्ता एल.एस. रोहकले, तत्कालीन मंडल अधिकारी, नालेगांव ता.जि. नगर दुर्गे, तत्कालीन अपर जिलाधिकारी अहमदनगर वी. टी. जरे, तत्कालीन उपविभागीय अधिकारी नगर राजेंद्र मुठे, तत्कालीन सहायक सब रजिस्ट्रार अहमदनगर-2 दिलीप बबन निराली, जमीन का भोगवाटादार – दिनकर आनंदा शिंदे, विनायक शंकर शिंदे, बाबू आनंदराव शिंदे, मोहन आनंदराव शिंदे, वामन किशन शिंदे, यादव किशन शिंदे, सदाशिव केशव शिंदे, रामभाऊ केशव शिंदे, सुनील केशव शिंदे, यादव केशव शिंदे, मालनबाई केशव शिंदे, लता शांतवण भाकरे, अरुण दगडु शिंदे, शालनबाई दगडु शिंदे, लक्ष्मण रामचंद्र शिंदे, मथुरा विष्णु शिंदे, संदीप विष्णु शिंदे, सुनीता रतन गायकवाड, नंदा शाम घाटविसावे, शालुबाई शाहुराव प्रभुणे, मच्छिंद्र आनंदराव शिंदे, लीलाबाई चंद्रभान पाडळे, शोभा बुद्धीराम ठाकुर

सहमति देने वाले – वत्सलाबाई तुकाराम पाचारणे, सुशीला शांतवण घाटविसावे, तुलसाबाई मारुती नरवडे,
छबूबाई भिवाजी साळवे, इंद्रायणी विठ्ठल जाधव, वत्सला वामन जाधव, कौशल्या दामु जगताप

जनरल मुखत्यार – उत्कर्ष सुरेश पाटिल (नि. श्रमिकनगर, अहमदनगर) जमीन खरीदने वाला अजीत कचरदास लुंकड
(नि. आनंद दर्शन अपार्टमेंट, मार्केट यार्ड, अहमदनगर) के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन
अहमदनगर में बुधवार 19 जुलाई को भ्रष्टाचार प्रतिबंध कानून, आईपीसी 167.
420, 109 के अनुसार केस दर्ज किया गया है.

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शर्मिष्ठा घारगे-वालावलकर, अपर पुलिस अधीक्षक माधव रेड्डी, पुलिस उपअधीक्षक नरेंद्र पवार के मार्गदर्शन में अहमदनगर एसीबी के पुलिस उपअधीक्षक प्रविण लोखंडे, पुलिस निरीक्षक राजू आल्हाट, पुलिस कांस्टेबल संतोष शिंदे, रवींद्र निमसे, विजय गंगुले की टीम ने की.

 

Web Title :  ACB Trap News | fir by anti corruption against 38 people including 6 senior government officials in mahar watan land purchase and sale case

Pune Police MCOCA Action | बोपोडी परिसर में दहशत पैदा करने वाले तीन पर ‘मकोका’! पुलिस आयुक्त ने अब तक 37 संगठित अपराधिक गिरोह पर लगाया MCOCA