यौनाचार के मामले में 6 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

पिंपरी। सँवाददाता – यौनाचार के मामले में गत छह माह से फरार चल रहे एक आरोपी पर पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की क्राइम ब्रांच के फिरौती विरोधी दस्ते ने शिकंजा कस लिया है। तुषार अर्जुन कासार (22, निवेश वालकी, अहमदनगर) ऐसे गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम है। उसके खिलाफ निगड़ी पुलिस थाने में यौनाचार का मामला दर्ज है।
फिरौती विरोधी दस्ते के पुलिस कर्मचारी निशांत काले और आशीष बोटके को मुखबिर से पता चला था कि निगड़ी पुलिस थाने में दर्ज यौनाचार के मामले में छह माह से फरार चल रहा तुषार अहमदनगर के वालकी में रह रहा है। इसके अनुसार पुलिस उपनिरीक्षक विठ्ठल बढे, कर्मचारी अशोक दुधवणे, निशांत काले, आशिष बोटके के समावेश वाली टीम वहां पहुंची और आरोपी को खोज निकाला। जब पुलिस टीम वहां पहुंची तब तुषार खेत में काम कर रहा था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने यौनाचार वाले मामले की स्वीकृति दी। इसके मुताबिक उसे गिरफ्तार कर निगड़ी पुलिस के हवाले किया गया।