धोनी बने झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सपेयर, लगातार तीसरी बार रिकॉर्ड कायम किया

रांची: समाचार ऑनलाइन- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इस बार भी राज्य में सबसे बड़े टैक्सपेयर बन गए हैं. लगातार तीसरी बार उन्होंने व्यक्तिगत् तौर पर सबसे अधिक कर का भुगतान किया है. हालांकि सुरक्षा की लिहाज से यह उजागर नहीं किया गया है कि धोनी ने टैक्स के रूप में कितनी रकम भरी हैं.

हाल ही में राज्य आयकर विभाग ने राज्य के नौ सबसे बड़े करदाताओं की सूची तैयार की है. इसमें धोनी टॉप पर हैं.

आयकर विभाग के मुताबिक बड़े टैक्स पेयर्स की लिस्ट में सीसीएल पहले नंबर पर और धोनी दूसरे नंबर पर हैं. वहीं झारखंड स्टेट बिवरेज कॉरपोरेशन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. सीसीएल ने 1100 करोड़ रुपए, जबकि बिवरेज कॉरपोरेशन ने 10.50 करोड़ का टैक्स अदा किया है.

राज्य के सबसे बड़े टैक्सपेयर्स की लिस्ट

सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड, रांची

टिमकेन इंडिया लिमिटेड, जमशेदपुरजेमीपॉल लिमिटेड, जमशेदपुर

महेन्द्र सिंह धोनी, रांची

बिग शॉप, रांची

कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल, रांची

ब्रदर्स अकादमी, रांची