देसी शराब बेचनेवाले 10 लोगों पर कार्रवाई

पिंपरी | समाचार ऑनलाइन 
शहर में अवैध धंधे तेजी से चल रहे है। पिंपरी चिंचवड़ परिसर में अवैध रूप से शराब बेच रहे 10 लोगों पर कार्रवाई कर हजारो रुपयों की शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पिंपरी पुलिस स्टेशन ने कल शाम की है। इस मामले में 10 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया  है।
[amazon_link asins=’B00BSE5WQ4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’53c6339c-ab58-11e8-8f65-3374aea01fcb’]
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंपरी पुलिस को ख़बरी द्वारा जानकारी मिलने पर पिंपरी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विट्ठल कुबड़े , क्राइम पुलिस निरीक्षक रंगनाथ उंडे के मार्गदर्शन पर पिंपरी पुलिस ने छापे मार कर 47 लीटर शराब और 1500 लीटर केमिकल ऐसा कुल  23 हजार 910 रुपयों की अवैध देसी शराब जप्त की है। पिंपरी के भटनागर इलाके में यह शराब बेची जा रही थी, पिंपरी पुलिस ने कार्रवाई कर 10 लोगो पर मामला दर्ज किया है। आगे की जांच में पिंपरी पुलिस जुटी है। इन सभी धंधे पर रोक लगाने की कोशिश में पुलिस जुटी है।