हत्या करके परिसर में वर्चस्व बनाने वाले कोंढवा के शातिर टोली पर मोक्का का तहत कार्रवाई

पुणे, 12 नवंबर हत्या कर परिसर में वर्चस्व बनाने वाले कोंढवा के शातिर टोली पर मोक्का के तहत कार्रवाई की गई है।  टोली के खिलाफ अलग-अलग 11 मामले दर्ज है।  पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता के आदेश पर इस टोली के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इस मामले में आकाश लाला म्हस्के (टोली प्रमुख उम्र 24 ), ज्ञानेश्वर बालाजी लंड़गे (उम्र 19 ), संकेत प्रकाश अल्हाट (उम्र 24 ), चंद्रभागा लाला म्हस्के (उम्र 42 ) और मंदा संजय जाधव (उम्र 28, सभी  नि- मोहमडवाड़ी  ) के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
कोंढवा परिसर में नागरिकों  में दहशत पैदा करने वाले टोली के खिलाफ मोक्का के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव कोंढवा पुलिस ने पेश किया था।  इसके अनुसार संबंधित पांच लोगों की टोली पर मोक्का के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता दवारा पदभार ग्रहण करने के बाद मोक्का के तहत की गई यह तीसरी कार्रवाई है।  इससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।  शहर की कानून व व्यवस्था को सामान्य रखने के लिए पुलिस कमिश्नर ने कमर कस ली है।