अजीम प्रेमजी के किया हर दिन 22 करोड़ रुपया दान

नई दिल्ली, 12 नवंबर धन कमाना, उत्तम व्यवहार, उदास विचार का त्याग। यह संत वचन है।  बिल गेट्स से लेकर देश में अजीम प्रेमजी तक कई धनकुबेर उधोगपति इस संत वचन को अपने में सिद्ध करके दिखाया है।  सुचना व टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनी विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी को अंड़गिव हुरुन इंडिया का 2020 का परोपकारी व्यक्ति की सूची में पहला स्थान मिला है।  वह हर दिन करींब 22 करोड़ रुपए दान किया है।

हुरुन इंडिया और अंड़गिव ने यह सूची जारी की है । वह भारत में सबसे अधिक दानवीर व्यक्ति की सातवीं वार्षिक  नंबर पर है। देश के दाताओं से सामने आने के उद्देश्य से यह सूची जारी की जाती है।  2020 की सूची में शामिल लोगों दवारा किया गया दान की गणना 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक पांच करोड़ से अधिक रकम है।  लोक कल्याण के लिए दान करने वाले भारतीयों की सूची में कुल 112 लोग शामिल है।  पिछले वर्ष की तुलना में इस सूची में 12% की वृद्धि हुई है।  इस सूची में पहले स्थान पर प्रेमजी है। उन्होंने 2020 में 7904 करोड़ रुपए  दान किया है।  इसका मतलब उन्होंने हर दिन 22 करोड़ रुपए दान किया है।  दूसरे स्थान पर एचसीएल टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष शिव नडार है।  मुकेश अंबानी तीसरे नंबर पर है।  प्रेमजी ने अंबानी की तुलना में 17% अधिक  दान किया है।  आदित्य बिरला ग्रुप के अध्यक्ष कुमारमंगलम बिरला चौथे नंबर पर है। वेदांता ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल पांचवे नंबर पर है।