अतिरिक्त पुलिस महासंचालक रश्मी शुक्ला का महत्तवपूर्ण विभाग में तबादला

मुंबई समाचार ऑनलाइन

पुणे की पूर्व पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस महासंचालक रश्मी शुक्ला का एक बार फिर से तबादला किया गया है। इसके पूर्व पुणे के आयुक्त पद से राज्य यातायात विभाग के प्रमुख के रुप में तबादला किया गया था। लेकिन आज (गुरुवार) रश्मी शुक्ला की फिर से यातायात विभाग के प्रमुख पद से राज्य गुप्तवार्ता विभाग के आयुक्त पद पर तबादला किया गया है। राज्य गुप्तवार्ता विभाग यह बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग है। राज्य सरकार द्वारा रश्मी शुक्ला का राज्य गुप्तवार्ता विभाग में नियुक्ति की गई है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8d4e6039-cd58-11e8-bd11-ff0c258cbf36′]

पुणे के पुलिस आयुक्त पद पर कार्यरत होने के दौरान रश्मी शुक्ला ने पुणे के नागरिकों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की थी। पुलिस काका, बडी कॉप जैसे उपक्रम शुरू किए गए थे। रश्मी शुक्ला द्वारा शुरू किए गए उपक्रमों की दखल राज्य सरकार ने ली थी। इतना ही नहीं तो पुणे पुलिस द्वारा शुरु की गई बहुत सी योजनाओं को राज्यभर में शुरू किया गया था। ऐसी सूचना भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी थी।
[amazon_link asins=’B07CRCPM4T’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9380392f-cd58-11e8-91ca-27dbee822cc1′]

बडी कॉप और पुलिस काका जैसे उपक्रम राज्य में बाकी स्थानों में शुरू किए गए थे। मार्च महीने के पहले हफ्ते में रश्मी शुक्ला का राज्य यातायात विभाग के प्रमुख पद पर नियुक्ति की गई थी। उसके बाद आज (गुरुवार) उनका तबादला राज्य गुप्तवार्ता विभाग में किया गया है। नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. के. व्यंकटेशम की पुणे में नियुक्ति होने के बाद रश्मी शुक्ला का तबादला किया गया था।