अब पानी की किल्लत से परेशान होने की बारी मंत्रियों की

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

पानी की किल्लत केवल मराठवाडा विदर्भ परिसर में ही नहीं है बल्कि मुंबई और मंत्रालय परिसर के साथ-साथ मंत्रियों के बंगले में भी है। राज्य के विपक्ष नेता धनंजय मुंडे के बंगले में भी पानी की किल्लत देखी गयी। वहां कर्मचारियों ने बाल्टी से पानी भरा।

[amazon_textlink asin=’B077PW9V3J’ text=’ ‘ template=’ProductLink’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2b0c1fcb-cd51-11e8-ae51-0360ffc880f0′]

भाजपा नगरसेवक कुंदन गायकवाड़ को राहत या खतरा कायम ?

धनंजय मुंडे सहित और भी अन्य मंत्रियों के बंगले मंत्रालय के परिसर में है।  मंत्रालय परिसर में पानी की कमी के कारण अब सरकार विपक्ष पार्टियों के निशाने पर आ गयी है। पिछले 6 दिनों से विरोधी पार्टी के नेता, मंत्री, स्टाफ सभी पानी की किल्लत से परेशान है। स्थिति ऐसे बन गयी है की मंत्रालय के बगल के बंगले व पानी के टंकी से पानी लाकर भरा जा रहा है।

[amazon_link asins=’B0756W2GWM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3a40a45f-cd51-11e8-9d2e-39356303e0fe’]

पानी आपूर्ति के कनेक्शन में कुछ समस्या होने की वजह से पिछले 8 दिनों से यहां पानी की समस्या हो रही है। लेकिन आज दोपहर तक यह समस्या ठीक कर लिया गयाहै। ऐसी जानकारी ‘अ’ वॉर्ड के अधिकारी किरण दिगावकर ने दी।

मुंबई महापालिका जल विभाग की जानकारी – 

मुंबई में हर दिन 3,800 दशलक्ष लिटर पानी आपूर्ति की जाती है।
इस पानी आपूर्ति में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से पानी आपूर्ति के पाईप लाईन में तकनिकी असुविधा थी।