#MeToo कैंपेन में फंसे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ; मांगा इस्तीफा 

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन

#MeToo कैंपेन के तहत आये दिन यौन उत्पीड़न के नए नए मामले सामने आ रहे है। इसी कैंपेन के तहत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर भी बुरी तरह फंस चुके है। आरोपों से घिरे विदेश राज्य मंत्री को इस्तीफा देना पड़ सकता है। एमजे अकबर पर लगे आरोपों के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनका इस्तीफा मांगा है |

#Meetoo कैंपेन की वजह से गुलशन कुमार की बायोपिक से दूर हुए आमिर खान

कहा जा रहा है कि, नाइजीरिया की आधिकारिक यात्रा से लौटने के बाद केंद्र सरकार उनसे इस्तीफे की मांग कर सकती है। माना जा रहा है कि इन आरोपों पर सरकार गंभीरता से सोच रही है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b98977ac-cd4d-11e8-902f-fdd935bd193a’]

मिली जानकारी के अनुसार खुद पर लगे आरोप साफ नहीं होने तक अकबर भारतीय जनता पार्टी से भी इस्तीफा दे सकते है।भाजपा के एक उच्च स्तरीय सूत्र ने कहा कि अकबर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इस्तीफे की मांग से पहले अकबर को इतनी रियायत जरूर दी जाएगी की वो अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दे सके।

[amazon_link asins=’B07B7PTPB2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c3f96f8c-cd4d-11e8-9510-45b8262da509′]

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर प्रिया रमानी और प्रेरणा सिंह बिंद्रा नाम की दो महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।  प्रिया रमानी का कहना है कि, अकबर ने इंटरव्यू के दौरान होटल के एक कमरे में महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें की हैं।  प्रेरणा सिंह बिंद्रा का कहना है, अकबर उनपे अश्लील टिपण्णियां किया करते थे और उनका जीना मुश्किल कर दिया था। उन्होंने कहा उनके साथ हुई घटना 17 साल पुरानी है, वह इतने साल तक इसलिए चुप रहीं क्योंकी उनके पास को सबूत नहीं थी ।

[amazon_link asins=’B077N7DDL1′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’cfbdaca9-cd4d-11e8-944b-2d5cbfd468ed’]