क्लीन इंडिया के बाद अब फिट इंडिया ! राष्ट्रीय खेल दिवस पर PM मोदी शुरू करेंगे नया अभियान 

 

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाईन –  क्लीन इंडिया के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब फिट इंडिया अभियान देशभर में शुरू करेंगे।  राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त ) पर देशभर के नागरिकों को तंदरुस्ती के लिए जागरूक करने हेतु फिट इंडिया अभियान शुरू किया जाएगा। यह कार्यकर्म 29 अगस्त को इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। खेलो इंडिया के तहत खेल मंत्रालय के नेतृर्त्व में यह मुहीम 29 अगस्त 2019 से अगले चार वर्षों यानी 29 अगस्त 2023 तक विभिन्न चरणों में शुरू रखा जाएगा।

क्या है फिट इंडिया अभियान 
प्रधानमंत्री ने जिस तरह से क्लीन इंडिया के लिए जनजागृति करने की मुहीम चला रखी है उसी तरह से देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों को फिट इंडिया अभियान के तहत रोज के जीवन में तंदरुस्त करने के लिए प्रेरित करेगी। प्रसिद्ध खिलाड़ियों के अलावा अन्य क्षेत्र से जुड़े संबंधित सेलिब्रिटी को इसके प्रचार में जोड़ा जाएगा। साथ ही विभिन्न स्तरों पर स्वयंसेवकों की टीम तैयार की जाएगी। 11 अगस्त को एक इंटरव्यू में खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इस संबंध में जानकारी दी थी.
खेल मंत्री राज्यों से चर्चा करेंगे
खेल मंत्री किरण रिजिजू इस अभियान की सफलता और मुलभुत स्तर पर इसे लागू करने के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों और खेल मंत्री से चर्चा करेंगे।
हर वर्ष होगा विभिन्न फिटनेस कार्यकर्म 
इन चार वर्षों में इस मुहीम के तहत हर वर्ष फिटनेस जनजागृति अभियान चलाया  जाएगा। वर्ष 2020-21 में खाने की सावधानी, 2021-22 में इको फ्रेंडली जीवन शैली दीर्घकालीन जीवन शैलीस और 2022-23 में अच्छे हेल्थ, जीवनशैली, स्वास्थ्य के लिए अनुकूल बातों, बीमारी से दूर रहने के उपाय इसके जरिये बताये जायेंगे।