ऐश्वर्या राय पर मीम शेयर कर मुश्किल में फसे विवेक, चैरिटी शो से हुए बाहर 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन पर मीम शेयर करने के बाद से ही विवेक ओबेरॉय हर तरफ चर्चा में बने हुए है। सोशल मीडिया पर विवेक को जम कर ट्रोल किया गया। हालांकि फोटो शेयर करने के एक दिन बाद विवेक ने अपनी पोस्ट हटा ली और ट्वीट कर माफी भी मांगी।

विवेक का यह पोस्ट सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि कोई बॉलीवुड स्टार्स को भी पसंद नहीं आया। इस पर सोनम कपूर ने भी अपनी प्रत्रिक्रिया देते हुए ट्वीट किया- Disgusting and classless

हालंकि माफ़ी मांगने के बाद भी विवेक की परेशानियां कम नहीं हो रही है। आपको बता दे कि विवेक को DLF Promenade में ओडिशा फानी चक्रवात के लिए फंड रेजिंग इवेंट का हिस्सा बनने वाले थे। लेकिन विवेक के इस पोस्ट के बाद उन्हें इस इवेंट से बाहर निकाल दिया गया है।

इस बात की जानकारी खुद स्माइल फाउंडेशन ने दी। स्माइल फाउंडेशन ने लिखा- ”विवेक ओबेरॉय की सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर स्माइल फाउंडेशन विवेक से खुद को अलग करता है। हमारा संस्थान महिला शक्तिकरण के लिए स्टैंड करता है। विवेक ओबेरॉय का बयान हमारी विचारधारा के साथ मेल नहीं खाता है”।