भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अरुण जेटली अब तक नहीं आए नजर, चौकाता है

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाईन – देश में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है और वह दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने शनिवार को सेंट्रल हॉल में भाजपा के सीनियर नेताओं, विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों और नये चुने गए सांसदों की बैठक आयोजित की थी. इस बैठक में एनडीए के सभी मित्र दलों के पार्टी प्रमुख शामिल हुए लेकिन, इनमें भाजपा के सीनियर नेता अरुण जेटली कही नजर नहीं आए. ऐसा माना जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वह इस बैठक में शामिल नहीं हुए।

भाजपा को देश में ऐतिहासिक जीत मिलने के बाद शनिवार को सेट्रल हॉल में नरेंद्र मोदी ने नये चुने गए सांसदों को संबोधित किया. लेकिन इस दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली कही नजर नहीं आए। उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वह इस बैठक में नहीं आ पाए लेकिन इसके बावजूद वे ट्वीटर एकाउंट पर शुक्रवार तक सक्रिय थ। लेकिन वे शनिवार और रविवार को ट्विटर एकाउंट पर सक्रिय नहीं हुए।

अरुण जेटली का आखिरी ट्वीट सुरत में एक बिल्डिंग में लगी आग में विद्यार्थियों की हुई मौत से जुड़ा था। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये  भगवाने से जख्मी विद्यार्थियों को जल्द ठीक करने की प्रार्थना की थी। इसके बाद उनका कोई ट्वीट नहीं आया।

भाजपा ने देश में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 303 सीटें हासिल की है जबकि एनडीए 352 सीटें जीतने में कामयाब रही। एनडीए की तरफ से नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया है। शनिवार को सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल, शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे, सुषमा स्वराज आदि उपस्थित थे। लेकिन इस दौरान अरुण जेटली की कमी खल रही थी।

ऐतिहासिक जीत के बाद अरुण जेटली किसी चैनल पर भी प्रतिक्रिया देते नजर नहीं आए हैं। इसके पीछे उनकी खराब तबीयत बताई जा रही है। अगर हकीकत भी यही है तो निश्चित ही वह जल्द सामने आएंगे। और नहीं तो क्या कोई और बात है, जिसे पार्टी छुपी रही हैं।