अहमदनगर के जवान कपिल गुंड कश्मीर में शहीद

श्रीगोंदा | समाचार आॅनलाइन – श्रीगोंदा तहसील के अजनुज के रहने वाले सेना के जवान कपिल नामदेव गुंड (उम्र 26 वर्ष) जम्मू-कश्मीर में रात के वक्‍त हुए विस्फोट में शहीद हो गए। अजनुज में नामदेव गुंड का परिवार रहता है। नामदेव गुंड सेना की नौकरी से रिटायर हो चुके हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कपिल चार वर्ष पहले सेना में भर्ती हुआ था। पिता की इच्छा थी कि उनका बड़ा बेटा सेना में जाकर अपनी परंपरा को कायम रखे। पिता की उस इच्छा को कपिल ने पूरा कर दिया है। कपिल को एक बेटा और एक बेटी है। उनका छोटा बेटा पुलिस सेवा में है।
ऊधमपुर में कपिल और उनके सहयोगी रात के वक्‍त ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान भारी विस्फोट हुआ। इसमें कपिल और साथी जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों का सेना के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। लेकिन कपिल का जख्म गहरा होने की वजह से वे शहीद हो गए। कपिल का शव जम्मू कश्मीर से विमान के जरिए पुणे आएगा। यहां से सेना के वाहन से अजनुज जाएगा।

हावॉकेथॉन में सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए
मुंबई | सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागृति फैलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा आयोजित महावॉकेथॉन का रविवार को निर्माण कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल के हाथों उद्घाटन किया गया। मंत्रालय से शुरू हुए महावॉकेथॉन में करीब 300 युवक और स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस दौरान सड़क सुरक्षा, सुरक्षित वाहन चलाने, नो हॉकिंग और ट्रैफिक नियमों के संदर्भ में चंद्रकांत पाटिल सहित सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग के प्रधान सचिव मनोज सौनिक, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, मुंबई मनपा फायर ब्रिगेड दल के अधिकारी व कर्मचारी, नेरुल के एसआईएस कॉलेज और सेंट मेरी स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए। सभी ने हाथों में साइन बोर्ड लेकर जनजागृति की। मंत्रालय से शुरू हुआ यह महावॉकेथॉन एयर इंडिया मार्ग होते हुए वापस मंत्रालय आकर समाप्त हो गया।

सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग, परिवहन विभाग, सीएएसआई व सीएसआर डायरी द्वारा संयुक्‍त रूप से मुंबई सहित राज्यभर के विभिन्न जिलों के 200 स्थानों पर महावॉकेथॉन का आयोजन किया गया।