रणवीर सिंह के हाथ में दीपिका के लिए खास मेहंदी

समाचार आॅनलाइन – रणवीर के मस्ती करने की आदत से हर कोई वाकिफ है। कई इवेंट्स में वह दीपिका के साथ भी मजाक करते नजर आ चुके हैं। उनके हाथों में बना दीपक भी ऐसी ही शरारत का हिस्सा लग रहा है। बता दें कि इटली के लेक कोमो में रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी रचाई। बधाई दे रहे लोगो को रणवीर ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया। बस, यहीं उनकी सबसे खास तस्वीर कैमरों ने कैद कर ली।
क्या आपने रणवीर सिंह के हाथ में लगी मेहंदी देखी ? अगर आप सोच रहे हैं कि रणवीर ने हाथों में दीपिका का नाम लिखा है तो आप गलत हैं। हालांकि, शायद मेहंदी लगाई दीपिका के लिए ही गई है। ध्यान से देखने पर आपको दिखेगा की रणवीर के हाथों में मेहंदी से दीपक बना हुआ है। तो क्या रणवीर ने यह दीपक दीपिका को चिढ़ाने के लिए लगाई है?
इटली में शादी करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रविवार को मुंबई लौट आए हैं। दोनों को साथ देखकर फैन्स और कैमरापर्सन्स उनकी ओर दौड़ पड़े। फैन्स भी कब से इन्हीं तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे। दीपिका के सिंदूर और चूड़ा वाले लुक में देखकर हर कोई काफी खुश था और उन्हें बधाई दे रहा था।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर बेबी गर्ल ने दी खुशियों की दस्तक 
शाहरुख का नन्हा अबराम मुझे समझता है अपना दादा : बिग बी