अहमदनगर : पारनेर तहसील के वाडेगव्हाण फाटा में भीषण दुर्घटना, 8 लोगों की मौत

अहमदनगर । समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक भीषण दुर्घटना में 8 लोगों की मौत होने की घटना घटी। पुणे-नगर महामार्ग पर पारनेर तहसील के वाडेगव्हाण फाटा में ट्रैवल बस और ट्रक की बीच भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें 8 लोगों की जगह पर ही मौत हो गई। जिसमें अभी भी बहुत लोग गाड़ी में फंसे हुए हैं।

पुणे महामार्ग पर पारनेर तहसील के वाडेगव्हाण फाटा में यह दुर्घटना तड़के साढ़े पांच बजे के करीब घटी। औरंगाबाद से पुणे के ओर ट्रैवल बस जा रही थी। वाडेगव्हाण फाटा के पास भावना ट्रैवल की बस के आगे लोहे की रॉड भरकर एक ट्रक जा रहा था। इसी दौरान बस ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। तेज रफ्तार से बस ट्रक को ओवर टेक करना चाहती थी, लेकिन ओवर टेक करने के चक्कर में बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर दे मारी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और बस पलट गई। बस में सोए यात्रियों को अचानक हुए इस दुर्घटना से काफी बड़ा धक्का लगा।

दुर्घटना में बस में सवार 8 लोगों की मौत हो गई, अनेक लोग घायल हुए हैं। कुछ लाशें अभी भी चकनाचूर बस में फंसी हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सुपा पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी घटनास्थल में दाखिल हुए हैं। घायलों को तुरंत हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

बस पलटी होने से पुणे की ओर आनेवाला पूरा ट्रैफिक ठप्प हो गया था। सुबह 8 बजे के करीब क्रेन लाया गया था। क्रेन के जरिए दुर्घटनाग्रस्त बस को साइड में किया गया है। ट्रैफिक पहली की तरह सुचारु हो गया है।