खेड : लॉकअप से फरार हुए दो शातिर आरोपी

पुणे । समाचार ऑनलाइन – पुणे ग्रामीण के खेड पुलिस स्टेशन से दो शातिर आरोपियों की पुलिस को चकमा देकर लॉकअप से फरार होने की घटना घटी। इस घटना के बाद से खेड पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारियों की नींद उड़ गई। शौचालय जाने के बहाने दोनों आरोपी लॉकअप से फरार हो गए हैं। पुलिस लॉकअप से आरोपियों द्वारा भागने की यह कोई पहली घटना नहीं है। आरोपियों द्वारा हमेशा पुलिस को चकमा देकर फरार होने की घटना सामने आयी है। दोनों आरोपियों को एक डकैती के मामले में खेड पुलिस स्टेशन में लाया गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ काफी संघिन्न अपराध भी दर्ज है। जिन आरोपियों को स्थानिक अपराध शाखा और पुलिस स्टेशन के स्टॉफ द्वारा मिलकर पकड़ा गया था।

राहुल देवराव गोयेकर (कर्जत) और विशाल दत्तात्रय तांदले (मंचर) इन दोनों को खेड सब जेल लॉकअप में लाया गया था। दोनों आरोपी शौचालय जाने के बहाने टॉयलेट की खिड़की में लगे लोहे के रॉड तोड़कर फरार हो गए। सुबह 4.30 बजे के करीब यह घटना घटी। इस घटना के बाद खेड पुलिस स्टेशन में हडकंप मच गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, पर पुलिस इस बारे में बात करने से कतराते हुए नजर आयी। इस संबंध में खेड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चौधरी से बात करनी चाहिए तो दो मिनट से कॉल करता हूं बोलकर फोन कट कर दिया गया। इस मामले में पुलिस अधिकारी बात करने से कतराते हुए नजर आए।

इस मामले में सवाल यह उठता है कि दोनों शातिर आरोपी हैं, उन पर पुलिस ने कड़ी नजर क्यों नहीं रखी और इतनी लापरवाही क्यों बरती गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ वाहनचोरी और डकैती जैसे अपराध दर्ज हैं।