कर्वेनगर में 16 गाड़ियों की तोड़फोड़

पुणे । समाचार ऑनलाइन – पुणे के कर्वेनगर में हिंगणे होम कॉलनी में बाइक पर आए तीन लोगों की गैंग ने देर रात पार्क किए गाड़ियों की तोड़फोड़ करने की घटना घटी। इस तोड़फोड़ में चार बाइक और 12 कार का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। यह घटना देर रात ढ़ाई बजे के करीब घटी।

इस बारे में पुलिस ने बताया कि हिंगणे होम कॉलनी के मिलेनियम स्कूल के पास सड़क के किनारे नागरिकों की गाड़िया पार्क थी। देर रात ढ़ाई बजे के करीब एक बाइक पर तीन लोग आए। उनके हाथ में हथियार थे, सड़क पर पार्क की गई गाड़ियों पर अचानक तीनों ने हमला करना शुरू कर दिया। तोड़फोड़ की गई गाड़ियों में कार का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अनेक वाहनों के कांच टूटे हुए हैं। एक महिला व पुरुष ने इस घटना को देखा था, लेकिन की दशहत की वजह से घर से बाहर नहीं आ सके। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मार्शल घटनास्थल पर दाखिल हुई थी। लेकिन तब तक हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए थे।

इस घटना में पार्क किए 12 कार और 4 बाइक की तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद से इलाके में काफी आक्रोश का माहौल भी देखा गया। महज दहशत फैलाने के लिए उद्देश्य से लोगों की गाड़ी की तोड़फोड़ कर नुकसान किया गया है। वारजे पुलिस स्टेशन में अबतक अपराध दर्ज नहीं किया गया है।