मटन की हड्डी गले में फंसने से एक की मौत

अमरावती | समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र के अमरावती जिले में नवरात्री का उपवास समाप्त होने के बाद बहुत लोगों ने मांसाहारी खाने के लिए आकर्षित होते हैं। नवरात्री समाप्त होते ही रविवार को बहुत लोगों ने मटन, चिकन, मछली पर अपना हाथ साफ कर नौ दिनों की पूरी कसर निकाली। इसी तरह मांसाहारी खाने का स्वाद लेते समय मटन की हड्डी गले में फंसने से एक 40 वर्षीय शख्स की मौत होने की घटना से खलबली मच गई। यह घटना अमरावती के फेजपुर में घटी। मृत व्यक्ति का नाम विनोद वाघमारे है।

कर्वेनगर में 16 गाड़ियों की तोड़फोड़

नंदकिशोर विश्वास तायडे (45, वडाली) की शिकायत अनुसार फेजरपुरा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। नंदकिशोर तायडे का भाई विनोद वाघमारे काम से वापिस घर आया था। रात 8 बजे के करीब खाना खाते समय विनोद के गले में मटन की हड्डी फंस गई थी। जिसकी वजह से उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, उनको तुरंत जिला सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भरती किया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित किया। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद विनोद की मौत किस वजह से हुई, यह पता चलेगा। ऐसा पुलिस ने बताया।