महाराष्ट्र-तेलंगणा सीमा पर 10 करोड़ रुपए जब्त, दो गिरफ्तार

यवतमाल | समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र-तेलंगणा सीमा के पींपरवाड़ा टोल नाके पर नगद 10 करोड़ रुपए पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह कारवाई तेलंगणा पुलिस ने की। इस मामले में पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरी दुनिया में एक चतुर्थांश जनता रहती है भूखी

मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर से पैसे लेकर दो लोग बेंगलुरु जा रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद ही यह कारवाई की गयी। जब्त किये गए सारे नोट 500 रुपए की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये दो लोगों से कुछ भी जानकारी नहीं मिल पायी है। इतने सारे पैसे किसके कहने पर कहाँ लेकर जा रहे है इसकी जांच पुलिस कर रही है। इसके साथ ही इतने सारे कैश की जरुरत कहाँ और क्यों पड़ी, इसकी जांच पुलिस कर रही है। सभी मामले की जांच पुलिस कर रही है।

अमृतसर रेल हादसा : लोको पायलट ने किया बड़ा खुलासा