अमेरिका : बाजी पलटने की तैयारी में ट्रम्प ; पेंटागन के सीनियर अधिकारी को हटाया

वाशिंगटन, 12 नवंबर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अभी भी चुनाव में मिली हार को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। अब मीडिया में बाजी पलटने के संदर्भ में जोरदार  चर्चा शुरू हो गई है।  रक्षा मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि शांति से सत्ता का हस्तांतरण होता है तो   डोनाल्ड ट्रम्प ही राष्ट्रपति होंगे।  नई सरकार की तैयारी शुरू है।

ट्रम्प प्रशासन ने किये कई बड़े बदलाव 
माइक पोम्पियो के बयान के बाद ट्रम्प आकस्मिक रूप से बाजी पलटने का प्रयास कर सकते है।  इस तरह की चर्चा अमेरिकी मीडिया में शुरू हो गई है। इतना ही  नहीं डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन की तरफ से अमेरिकन रक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव किया  जा रहा है। पेंटागन में तेज़ी से हो रहे सिविल नेतृत्व के बदलाव से लोगों की चिंता बढ़ गई है।  ट्रम्प प्रशासन ने पेंटागन में सभी सीनियर अधिकारियों को बदल  दिया है।
रक्षा सचिव मार्क अस्पर को पद से हटाया 
ट्रम्प प्रशासन ने इससे पहले रक्षा सचिव मार्क  अस्पर को पद से हटा दिया था।  ट्रम्प ने ट्वीट कर बताया कि मार्क  अस्पर को बर्खास्त किया गया है।  उनकी जगह नेशनल सिक्योरिटी टेरिरिज्म सेंटर के डायरेक्टर ख्रिस्तोफर सी मिलर को कार्यवाहक रक्षा सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।   अस्पर की बर्खास्तगी जो बाइडन के  राष्ट्रपति पद का  शपथ लेने  तक अराजकता पैदा करेगी।
चुनाव से करीब एक सप्ताह पहले  अस्पर ने भारत का दौरा  किया था।  इस दौरान उन्होंने माइक पोम्पियो के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित 2 प्लस 2 मंत्री स्तर के चर्चा  में भाग लिया था।  सीनेट में विदेश मामलों की समिति के डेमोक्रेट क्रिस मर्फी ने संकेत देते हुए कहा था कि इस संक्रमण  ट्रम्प राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक खतरनाक अस्थिर वातावरण का निर्माण कर रहे है।