हज़ार करोड़ की महाभारत नहीं बनाएंगे आमिर !

मुंबई : समाचार ऑनलाइन

पिछले कुछ महीनों से आमिर खान अपने फिल्म ‘महाभारत’ को ले कर चर्चा में बने हुए थे। कहा जा रहा था कि, आमिर की यह फिल्म भारतीय इतिहास की सबसे महंगी फिल्म होगी, जिसका बजट 1000 करोड़ का होगा। कहा जा रहा था कि, अगर आमिर इस फिल्म को बनाएंगे तो आने वाले कुछ साल तक सिर्फ इस फिल्म के लिए काम करेंगे।
[amazon_link asins=’B071D4MP9T,B07D9G1GHB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d278723f-b9b8-11e8-89d2-074231853fa7′]
मगर अब जो खबरे आ रही है उससे कुछ और ही लगता है। खबरे आ रहीं है कि, अब आमिर इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में इच्छुक नहीं है और उन्होंने इस फिल्म को बनाने का विचार छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि, फिल्म आगे न बढ़ाने का कारण समय है। आमिर साल में एक ही फिल्म बनाते पर उसे पूरे परफेक्शन के साथ करते है। लेकिन अगर आमिर “महाभारत” बनाते है तो वह आने वाले 5 सालों तक कोई दूसरी फिल्म नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही फिल्म बनने पर विवाद होने की भी सम्भावना बनी हुई थी।
[amazon_link asins=’B072X2BGM5,B0756W2GWM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e9351021-b9b8-11e8-b3fc-273cf0c9e2a6′]
खबरे यह थी कि अगर फिल्म बनी तो आमिर भगवन कृष्ण का किरदार निभाएंगे। अगर इतनी बड़ी रक़म की रिकवरी नहीं हुई तो यह प्रोजेक्ट निर्माताओं के लिए बहुत बड़ा घाटा हो सकता है। यही सब सोचकर आमिर ने अंत में फ़ैसला किया कि वो महाभारत से दूर रहेंगे। इस महा-प्रोजेक्ट के बारे में ख़बरें आई थीं कि आमिर इसे उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी की मदद से बनाने वाले हैं, जिसके लिए 1000 करोड़ का बजट रखा गया है।