देश में बना पहला समलैंगिक हॉस्टल

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 के संबंध में ऐतिहासिक फैसला दिया। इसके बाद भारत का पहला समलैंगिक हॉस्टल बनाया गया है। यह हॉस्टल मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) में बनाया गया है। टीआईएसएस समलैंगिकों के लिए हॉस्टल बनाने वाला भारत की पहली संस्था बनी। इस हॉस्टल में लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांजेंडर, क्विर (LGBTQ+) के साथ-साथ अन्य छात्र भी साथ रह सकते हैं।
कोई भी कर सकता है। छात्रवास बनने के बाद सभी ने अपनी खुशी व्यक्त की। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि, हर वर्ग के छात्र हॉस्टल में कमरे के लिए आवेदन कर सकते हैं।
[amazon_link asins=’B071D4MP9T,B07D9G1GHB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’fd89f2fc-b9b7-11e8-ad4f-8fc0ef8471aa’]
कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित हॉस्टल नंबर 4 को इसमें तब्दील किया गया है। अब यहां हर लिंग के छात्र-छात्राएं रहते हैं। फिलहाल 20 छात्रों वाले इस हॉस्टल में 17 छात्र ही रह रहे हैं। इस हॉस्टल का नाम इंद्रधनुष रखा गया है। यहां पर इंद्रधनुष की तरह ही रंग-बिरंगे झंडे और पोस्टर लगाए गए हैं