भारत-अमेरिका के बीच सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरु

देहरादून। समाचार ऑनलाइन

भारत-अमेरिका के बीच सबसे बड़ा संयुक्त युद्धाभ्यास शुरु हो गया है। यह युद्धाभ्यास रविवार को उत्तराखंड़ स्थित अल्मोड़ा जिले के चौबटिया में शुरू हुआ। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास का 14वां संस्करण है जिसे दोनों देश क्रमश: एक दूसरे के यहां आयोजित करते रहते हैं। इसका उद्धाटन सेना की मध्य कमान मुख्यालय में भव्य तरीके से हुआ। दोनों देशों ने अपने राष्ट्रगान और ध्वज के साथ इसकी शुरूआत की। इसके बाद निकाले गए मार्चपास्ट में अधिकारियों को सलामी दी गई। मार्च पास्ट का नेतृत्व भारतीय सेना के कमांडर कर्नल एसवी चेरियन और अमेरिका सेना के मेजर जनरल विलियम द्वारा किया गया।
[amazon_link asins=’B0756W2GWM,B01N54ZM9W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’54540607-b9b2-11e8-a285-2b3b281e232f’]
इस साल हो रहे युद्ध अभ्यास सबसे लंबा चलने वाला युद्ध अभ्यास होगा। यह अभ्यास 29 सितंबर को समाप्त होगा। इस दौरान दोनों देश पहाड़ी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी और नस्लवाद विरोधी अभियान पर साथ काम कर रहे हैं। दोनों देशों के 350-350 सैनिक इसमें भाग ले रहे हैं। भारतीय सेना की गरुड़ डिवीजन इसमें शामिल हो रही है।वों को साझा करने का अवसर भी प्राप्त होगा
[amazon_link asins=’B01N0WVC16,B075BCSFNN’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a40617a3-b9b2-11e8-a24c-cbc1740dffcb’]