बप्पा के दर्शन के बाद उद्धव ठाकरे से मिले बिना ही लौट गए अमित शाह

मुंबई। समाचार ऑनलाइन
महाराष्ट्र के सबसे बड़े पर्व गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बीते दिन सिद्धिविनायक समेत मुंबई में विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा की पूजा की। गणेश मंडलों और मंदिरों में दर्शन के दौरान शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी मौजूद थे। हांलाकि इस बार के मुंबई दौरे में उन्होंने सहयोगी पार्टी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलना टाल दिया और वापस लौट गए। पार्टी सूत्रों के अनुसार उद्धव ठाकरे से मिलना शाह के मुंबई दौरे का हिस्सा न था।
[amazon_link asins=’B07H8JVRWT,B072ZX6GHP,B07GLL1M9N’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’759289fa-b8b1-11e8-ae7a-7ba86a48fc60′]
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उनकी पत्नी दोपहर बाद मुंबई पहुंचे। मुंबई हवाईअड्डे पर शहर के पार्टी प्रमुख आशीष शेलार ने उनका स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष शेलार की अध्यक्षता वाले बांद्रा स्थित गणपति मंडल गए और बप्पा की पूजा की। बांद्रा में ही रहने वाले सहयोगी पार्टी शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से न मिलते हुए वे आगे बढ़ गए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शिवसेना प्रमुख से मिलना उनके कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। शाह प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर और लालबाग का राजा गणेश मंडल भी गए।
[amazon_link asins=’B071D4MP9T,B07D9G1GHB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’33719b37-b8b3-11e8-8148-c36ec78bef53′]