सोलापुर में नहीं होने देंगे अमित शहा की सभा

 पुणे : समाचार ऑनलाईन –  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महाजनादेश यात्रा के समापन के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शहा 1 सितंबर को सोलापुर में आ रहा है। शाम को होनेवाली उनकी सभा नहीं होने देंगे ऐसी चेतवनी भीमा आर्मी ने दी है।

भीम आर्मी का कहना है कि राज्य में दलितों पर अन्याय, अत्याचार हो रहे हैं और ऐसे में केन्द्रीय गृहमंत्री शहा सभाएं ले रहे हैं। इसका संगठन निषेध करता है। रविवार की शाम सोलापुर में आयोजित शहा की सभा संगठन नहीं होने देगा।

सभा की तैयारियां पूरी

जम्मू कश्मिर का आर्टिकल 370 रद्द करने के बाद शहा का महाराष्ट्र का यह पहला दौरा है। रविवार की शाम तुलजापुर नाका पर महाजनादेश यात्रा का आगमन होगा। जुना पुणे नाका परिसर में संभाजी महाराज की प्रतिमा को अभिवादन करने के बाद यात्रा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक में पहंुचेगी। उसके बाद पार्क स्टेडियम पर शाम छह बजे शहा की जाहीर सभा होगी। इस दौरान पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है।

स्वागत के फ्लेक्स मनपा ने निकाले

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा केन्द्रीय गृहमंत्री शहा के स्वागत के लिए चप्पे चप्पे पर फ्लेक्स लगाए हुए थे। शनिवार को महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग द्वारा उक्त सारे फ्लेक्स निकाले गए। इस से कार्यकर्ताएं भड़क गए।