बड़ी खबर : अमिताभ बच्चन को दिया जायेगा ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार

मुंबई : समाचार ऑनलाइन –

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इसकी जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है। फिल्म इंडस्ट्री का इसे सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमिताभ के अब तक के योगदान के लिए उन्होंने ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।