‘पलट के आऊंगी, शाखों पे खुशबुएं लेकर’, पति की कुर्सी जाने पर अमृता फडणवीस ने किया यह ट्वीट

मुंबई: समाचार ऑनलाइन– महाराष्ट्र में जारी राजनैतिक उथल-पुथल के बीच देवेंद्र फडणवीस ने अचानक सरकार बना ली और सिर्फ तीन दिन के बाद मंगलवार (26 नवंबर) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस ने अपने पति को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोर रहा है.

अपने पति की कुर्सी जाने के बाद, अमृता ने ट्वीट किया है कि, पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएँ लेकर,
खिज़ां की ज़द में हूँ मौसम ज़रा बदलने दें!

बाद में अपने ट्वीट में, उन्होंने कहा कि, “महाराष्ट्र की वहिनी (भाभी) के रूप में अविस्मरणीय 5 साल देने के लिए महाराष्ट्र को धन्यवाद। आपने हमेशा मुझे बहुत प्यार दिया है। जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी। मैंने हमेशा सर्वश्रेष्ठ बनने की कोशिश की है और मैं सकारात्मक रह सकता हूं।”

महाराष्ट्र में राजनीतिक भूकंप अब समाप्त होता दिख रहा है। एक महीने के भीतर राजनीती के कई रंग देखने को मिले। बीजेपी और सेना के नेतृत्व में देवेंद्र फड़नवीस 5 साल 12 दिन तक CM पद पर रहे। उनका पूरा कार्यकाल अच्छा रहा है। सिर्फ 47 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री बनने वाले देवेंद्र फड़नवीस सबसे पहले मुख्यमंत्री हैं।