इनसे मिलने के बाद अन्ना ने टाला अनशन का फैसला

मुंबई । समाचार ऑनलाइन  
गाँधी जयंती के दिन अन्ना हजारे किसानों की मांगों को लेकर भूख हड़ताल करने वाले थे,  लेकिन महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरिश महाजन से मिलने के बाद अन्ना हजारे ने फिलहाल इसे टाल दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे लोकपाल की नियुक्ति और किसानों की मांगो को लेकर अनशन पर बैठने वाले थे।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’434e9447-c64b-11e8-82fb-99b7518c4657′]

किसानों को लेकर अन्ना की कई मांगे है। जिसमें किसानों के लिए प्रतिमाह 5 हज़ार रुपए पेंशन देने का भी मुद्दा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ व किसानों की मांगों के लिए इस साल मार्च में भी दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठे थे। पिछले कुछ सालों से किसान जबरदस्त आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। इस संकट से किसानों को निकालने के लिए अन्ना हजारे ने स्वामीनाथन आयोग की सिफरिशों को लागू करने की मांग की है। बार बार आग्रह के बावजूद सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया है।