युवक पर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तार

सांगली | समाचार ऑनलाईन
कवठे महांकाल में मुकुदं उर्फ सोन्या दुधाल नामक युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम योगेश श्रीमत लिगले (23, कोंगनोली) है। गौरतलब है कि दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
[amazon_link asins=’B07D11MDBS’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7909b6ce-919e-11e8-b29d-2545b43a2f86′]

मालूम हो कि सोन्या दुधाल कोंगनोली (तहसील कवठे महांकाल) से बाइक पर कहीं जा रहा था, हिंगणगांव रोड स्थित पेट्रोल पंप पर जैसे ही वो रुका दिनेश राजमाने और दत्तात्रय भुसनूर ने उस फायरिंग कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने राजमाने और भुसनूर को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों से पूछताछ में योगेश लिगले का नाम सामने आया था, पुलिस ने शुक्रवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक सुहेल शर्मा ने योगेश श्रीमत लिगले की गिरफ़्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि राजमाने व भुसनूर से बाइक, दो हेलमेट, देसी पिस्तौल, एक कारतूस बरामद किया गया था। तीनों आरोपियों को कवठे महांकाल पुलिस को सौंप दिया गया है। क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक श्रीकांत पिंगले के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक विशाल पाटिल, सागर पाटिल, जीतू जाधव, निलेश कदम, अमित परिट, चेतन महाजन ने कार्रवाई को अंजाम दिया।