पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय को मिली एक और महिला डीसीपी

पुणे। पुणे समाचार ऑनलाइन

पिंपरी चिंचवड़ के नए पुलिस आयुक्तालय को एक और महिला डीसीपी की नियुक्ति की गई है। पुणे पुलिस आयुक्तालय में शनिवार की रात 11 डीसीपी के आंतरिक तबादले किये गए। इसमें पुणे में हालिया तबादले पर आई स्मारतना पाटिल को पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय में तबादला दिया गया है। इससे पहले इस नए पुलिस आयुक्तालय में महिला डीसीपी के तौर पर नम्रता पाटिल की नियुक्ति की गई है।
[amazon_link asins=’B0785JJF7L’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’65deaee6-97fe-11e8-a5e2-71144339bb9a’]

किसे कहां मिला तबादला

ट्रैफिक के डीसीपी अशोक मोराले को स्पेशल ब्रांच 1, स्पेशल ब्रांच 2 की डीसीपी ज्योतिप्रिया सिंह को इकोनॉमिक एंड सायबर क्राइम, हेडक्वार्टर2 के डीसीपी शेषराव सुर्यवंशी को हेडक्वार्टर, नए से तबादले पर पुणे आए मंगेश शिंदे को पुणे पुलिस आयुक्तालय जोन3, प्रसाद अक्कनवरु को जोन 4, प्रकाश गायकवाड़ को स्पेशल ब्रांच 2 व पुलिस ट्रेनिंग, स्मारतना पाटिल को पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय, शिरीष सरदेशपाण्डे को क्राइम ब्रांच, सुहास बावचे को जोन1, बच्चन सिंह को जोन 2, तेजस्वी सातपुते को ट्रैफिक ब्रांच में तबादला दिया गया है।