मशहूर गायक उदित नारायण ‘आशा भोसले’ पुरस्कार से सम्मानित

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

भारतीय संगीत क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद की पिंपरी चिंचवड इकाई द्वारा दिये जानेवाले और सिद्धी विनायक ग्रुप पुरस्कृत आशा भोसले पुरस्कार से इस साल उदित नारायण को सम्मानित किया गया।  शनिवार की रात पिंपले गुरव के नटसम्राट नीलू फुले नाट्यगृह में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष संग्राम कोते पाटील और जेष्ठ संगीतकार पंडित ह्दयनाथ मंगेशकर के हाथों यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पुरस्कार यह 16वां साल है।

[amazon_link asins=’B010M5MORO,B00NQ2RULQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9fb70d89-988b-11e8-b6b2-0d9850225463′]

अपने सम्मान के जवाब में उदित नारायण ने आशा भोसले पुरस्कार मिलने से साक्षात सरस्वती के दर्शन की अनुभूति होने की बात कही। आशा दीदी के बारे में कुछ कहना याने सूर्य को प्रकाश दिखाने के बराबर है, यह भी उन्होंने कहा। इस समारोह में मशहूर उद्योगपति कृष्णकुमार गोयल, राजेश सांकला, राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहराध्यक्ष संजोग वाघेरे पाटील, विपक्ष के नेता दत्ता साने, पूर्व नगरसेवक राजेंद्र जगताप, महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस की शहर अध्यक्षा वैशाली कालभोर, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वाकडकर, विशाल कालभोर, हर्षवर्धन भोईर आदि उपस्थित थे।
जेष्ठ संगीतकार पंडित ह्दयनाथ मंगेशकर ने कहा कि, गीतों को आवाज मिलना नसीब की बात है। उदित नारायण ने काफी गरीबी से आकर अपनी कला, मेहनत के बूते फ़िल्म इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। इस पुरस्कार के लिए उनका चयन उचित ही है, ऐसा लता दीदी ने मुझे बताया। मैं हर साल पिंपरी चिंचवड़ में आता हूँ, यहां मुझे राजनीति से परे कार्यक्रम देखने मिलते हैं। इस शहर को भाऊसाहब भोईर ने सांस्कृतिक पहचान दी है और इसके लिए वे 16 सालों से कार्यरत हैं। उन्हें सांस्कृतिक मंत्री बनाया जाना चाहिए।
अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद पिंपरी चिंचवड शाखा के अध्यक्ष भाऊसाहेब भोईर ने अपने प्रास्ताविक भाषण में बताया कि, गत 16 सालों से आशा भोसले पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। अब तक इस पुरस्कार से स्वरसम्राज्ञी लता मंगेशकर, संगीतकार खय्याम, रविंद्र जैन, बप्पी लहरी, प्यारेलालजी, आनंदजी, हृदयनाथ मंगेशकर, उषा मंगेशकर, गायक अनु मलिक, शंकर महादेवन, शास्त्रीय गायक पंडित शिवकुमार शर्मा, सुरेश वाडकर, हरीहरन, सोनू निगम, सुनिधी चौव्हाण को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस साल यह सम्मान विख्यात गायक पद्मभूषण उदीत नारायण को दिया गया। इस पुरस्कार से पिंपरी चिंचवड़ शहर में सांस्कृतिक परंपरा के जतन में मदद मिल रही है।