उपचुनाव के लिए मृत कर्मचारी की भी नियुक्ति 

पुुुणे : समाचार ऑनलाईन – मनपा के प्रभाग क्र। 42 अ व ब तथा प्रभाग क्र। 1 (अ) सीटों पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए मनपा प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। पांच महीने पहले नगर सचिव विभाग के मृत वाचमैन चंद्रकांत रामचंद्र रसाल को भी चुनाव प्रक्रिया हेतु नियुक्त किया गया है। सभी संबंधित कर्मचारियों को  तुरंत कार्यरत हो जाने का आदेश भी विभाग द्वारा जारी किया गया है। नियुक्त किए गए कर्मचारी के जीवित न होने की जानकारी नगर सचिव विभाग द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग को दी गई है।

मनपा क्षेत्र में शामिल किए गए 11 गांवों के लिए प्रभाग क्र। 42 अ व ब तथा प्रभाग क्र। 1 (अ) सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई है। इन तीनों सीटों के लिए 23 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के लिए मनपा के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। सिर्फ नगर सचिव विभाग के ही 25 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। इनमें एक मृत कर्मचारी शामिल है।