Photo: अर्जुन कपूर ने मलाइका को दिया अपना दिल, देखें तस्वीर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अर्जुन कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में मलाइका अरोड़ा के साथ हॉलीडे मना रहे हैं। इस हॉलीडे पर ये दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं। एक के बाद एक तस्वीरें भी सामने आ रही है। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नज़र आ रहे है। अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका ने दोनों की एक खास तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज लिखकर अर्जुन कपूर के लिए अपने प्यार का इजहार किया था वहीं अब अर्जुन कपूर ने भी खुलेआम अपने दिल की बात कह डाली है।

अर्जुन कपूर ने अपने एकाउंट की स्टोरी में एक तस्वीर लगा रखी है, जिसमें मलाइका अपने चेहरे को हार्ट शेप बैग से ढ़के हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के ऊपर अर्जुन ने लिखा है कि ‘इनके पास मेरा दिल है… और मैं वाकई दिल की बात कर रहा हूं।’ इस तस्वीर और इसके कैप्शन के जरिए मलाइका को लेकर अर्जुन कपूर की दीवानगी साफ झलक रही है। इससे पहले मलाइका ने अपनी एक बिंदास पोज देते हुए तस्वीर शेयर की थी।

Image result for arjun malaika

बता दें कि अर्जुन कपूर पहले ही मलाइका के साथ अपने रिलेशनशिप को कबूल कर चुके हैं। हालांकि फिलहाल शादी की खबरों को उन्होंने नकार दिया है। अर्जुन का कहना था कि मीडिया ने उनके रिश्ते को इज्जत दी और इसका मज़ाक नहीं बनाया इसलिए उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की।