श्रीदेवी के निधन के एक साल बाद अर्जुन कपूर का बड़ा खुलासा

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अर्जुन कपूर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। मलाइका अरोड़ा संग उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। दोनों की शादी की भी खबरें भी सामने आ रही हैं। इसी दौरान अर्जुन कपूर ने और एक खुलासा किया है। यह खुलासा श्रीदेवी के निधन के बाद का है। श्री देवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हुई थी।

श्रीदेवी के निधन के एक साल बाद अर्जुन ने बताया है कि उन्होंने श्रीदेवी का शव लाने बोनी कपूर के संग दुबई जाने से पहले घर के दो सदस्य से बात की थी।
बॉलीवुड रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन कपूर ने कहा कि श्रीदेवी का शव लाने बोनी कपूर संग दुबई जाने से पहले घर के खास सदस्य से बात की थी। श्रीदेवी के निधन को मैंने एक्सपेक्ट नहीं किया था। मैं समझ नहीं पा रहा था उस वक्त क्या करूं। ऐसे में मैंने सोचना बंद कर दिया था। मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या करूं ऐसे में मैंने अपनी मासी अर्चना शौरी को कॉल किया और उनसे सारी बात डिस्कस की। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें जो भी सही लग रहा है वो करो। इसके अलावा इस बारे में मैंने अंशुला से भी बात की थी। अब अंशुला और मैं जब भी जरूरत हो जाह्नवी और खुशी के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। उनके लिए यह बहुत कठिन है। अर्जुन कपूर ने बताया कि मुझे खुशी है कि मैंने जो भी किया वो सही किया।

बात करें अर्जुन कपूर की फिल्मों की तो वो जल्द फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर रिलीज हो चुका है। अर्जुन ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ इसी साल 24 मई को रिलीज हो रही है।