PHOTOS : मलाइका की तस्वीर पर कमेंट कर फंसे अर्जुन, यूजर्स ने किया ट्रोल

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – मलाइका और अर्जुन कपूर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। आये दिन अर्जुन को मलाइका के साथ अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। एक बार फिर से ट्रोल्स ने मलाइका की तस्वीर पर अर्जुन के कमेंट को लेकर घेर लिया है। दरअसल मलाइका ने योगा करते हुए अपनी ब्लैंक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इसमें वह योग की एक मुद्रा में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ मलाइका ने एक कैप्शन लिखा है – Breath. Stretch. Repeat.

मलाइका की पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया। अर्जुन ने अपने कमेंट में लिखा कि ‘फुल डे एवरी डे’। अर्जुन के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि ‘योगा और फिटनेस के लिए और भी सेलेब्स प्रेरणा देते हैं। लेकिन यह बुड्ढी एक्सपोज करती है और लोगों को भड़काती है’।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, ‘अर्जुन कपूर गुड वन, न कोई जिम्मेदारी और न ही कोई रोल’। एक यूजर ने तो यहाँ तक कह दिया कि ‘मलाइका जी आपको अर्जुन से नहीं बल्कि किसी विदेशी से शादी करनी चाहिए’।