Video Viral: इंडिया-पाकिस्तान मैच के दौरान मैदान में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज़, सरेआम किया जबरदस्त KISS

लंदन : समाचार ऑनलाईन – इंडिया-पाकिस्तान मैच के दौरान मैदान से एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कपल नज़र आ रहे है। इस वीडियो में लड़का और लड़की नीली रंग के कपड़े में नज़र आ रहे है। जहां खूब सारी ऑडियंस भी मौजूद है। दोनों स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे है। वीडियो में लड़की बैठी हुई है। लड़का उसका हाथ पकड़कर उठाता है और खुद अपने घुटने पर बैठा है, तभी लडकी उसके गले लगा लेती है, फिर लड़का एक बॉक्स में रखी अंगूठी निकालकर उससे पूछता है… विल यू मैरी मी? लड़की हां करती है और लड़का उसे अंगूठी पहनाता है। ये सब देखकर वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठते है। तभी लड़का खड़ा होता है और फिर दोनों गले लगते हुए एक दूसरे को किस करते नज़र आ रहा है।

 

 

वीडियो में ऑडियंस भी ‘हाउज द जोश’, ‘हाउज द जोश’ कहकर लड़के से पूछ रही है तो लड़का भी रिप्लाई में ‘हाई सर’ कहता नज़र आ रहा है। इस वीडियो को अंविता जे ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। बता दें कि ये वहीं लड़की है जिन्हें स्टेडियम में मैच के दौरान प्रपोज़ किया गया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की बैटिंग के समय उसने लड़की को प्रपोज़ किया।