सेना पर हमला, पुणे के मेजर सहित 2 जवान शहीद

पुणे : समाचार ऑनलाइन – जम्मू कश्मीर में एलओसी में सुरक्षा के लिए तैनात सेना की टीम को केंद्रित करने के लिए आतंकवादियों ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में आयईडी का विस्फोट किया। इस हमले में पुणे के एक मेजर सहित दो जवान शहीद हुए। मेजर शशि नायर यह पुणे के खडकवासला में रहते थे। शुक्रवार की शाम यह घटना घटी।

राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संदिग्ध आतंकवादियों ने एलओसी के पास सेना के ऊपर हमला किया। इस हमले में एक मेजर सहित दो जवान गंभीर रुप से घायल हुए हैं। दोनों को तुरंत हॉस्पिटल में इलाज के लिए भरती किया गया है। लेकिन इलाज के दौरान दोनों जवानों की मौत हो गई। आयईडी विस्फोट की मदद से आतंकवादियों ने यह हमला किया ऐसा सेना के अधिकारियों द्वारा बताया गया है।

शहीद हुए मेजर शशिधरन नायर यह पुणे के निवासी हैं। उनकी पत्नी तृप्ती नायर यह पुणे के खडकवासला में रहती हैं। मेजर शशिधरन यह 33 वर्षीय हैं। 11 साल से वे सेना में कार्यरत थे। मेजर नायक के पार्थिव शरीर को सुबह 11 बजे विमान से पुणे लाया गया है।