9 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

पुणे : समाचार ऑनलाइन
पुणे के जांभुलवाडी में मामूली विवाद के चलते दो गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसमें 10 से 12 लोगों द्वारा दो लोगों पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में 9 महीने से फरार आरोपी को भारती विद्यापीठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने सागर दिलीप मोरे को गिरफ्तार किया है।
भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारी उज्वल मोकाशी व शिवदत्त गायकवाड को गुप्त खबरी द्वारा सागर मोरे नामक आरोपी जांभुलवाडी में आने की खबर मिली थी। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त बच्चन सिंह, एसीपी डॉ. शिवाजी पवार, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विष्णु पवार, पुलिस निरीक्षक विष्णु ताम्हाणे के मार्गदर्शन में डीबी अधिकारी पुलिस उप निरीक्षक शिवदास गायकवाड, पुलिस फौजदार प्रदीप गुरव, पुलिस कर्मचारी विनोद भंडलकर, प्रणव सकपाल, उज्वल मोकाशी, गणेश सुतार, शिवदत्त गायकवाड की टीम ने की।