दत्तवाडी में दो महीने पहले हुई फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

 पुणे | समाचार ऑनलाइन
– विदेशी पिस्तौल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुणे के दत्तवाडी इलाके में दो महीने पहले फायरिंग की घटना घटी थी। इस घटना में फरार आरोपी को बंडगार्डन पुलिस ने अवैध रुप से विदेशी पिस्तौल रखने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आयी कि दत्तवाडी फायरिंग घटना में आरोपी भी शामिल था। पुलिस ने इस मामले में सूरज भालचंद्र यशवंत (24, सदाशिव पेठ) को गिरफ्तार किया है।
 [amazon_link asins=’B073CWNH74′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’167037ca-aaac-11e8-98b4-fde894ee7510′]
बंडगार्डन पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारी निखिल जाधव को पेट्रोलिंग के दौरान एक शख्स के पास विदेशी पिस्तौल है और वे पुणे स्टेशन के आऊट गेट के पास आने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने खबर की पुष्ठि करने के बाद आरोपी को विदेशी पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक विदेशी पिस्तौल और दो कारतूस ऐसा कुल मिलाकर 61 हजार रुपए का माल जब्त किया है।
यह कार्रवाई बंडगार्डन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुजावर, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) सुनील झवरे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप जमदाडे, पुलिस कर्मचारी शेख, दड्डीकर, डुकरे, पिसाल, सानप, जाधव, जगताप ने की है।