इस जगह ICSI का  कार्यालय हुआ शिफ्ट 

पुणे | समाचार ऑनलाइन
विद्यार्थियों के लिए कक्षा और लाइब्रेरी की सुविधा
पुणे के ‘द इन्स्टिटयूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया’ (ICSI) का  नया कार्यालय का उद्घाटन हुआ ।  ICSI अध्यक्ष CS मकरंद लेले के हाथों कार्यालय  का उद्घाटन किया गया। आय.सी.एस.आय का नया कार्यालय  पुणे के श्रेयस अपार्टमेंट्स कॉन्डोमेनिअम, सर्वे.नं ५०, हिस्सा क्रमांक ५ एंव  ६,गणंजय सोसायटी  के पास , डी.पी. रोड, कोथरूड, में किया गया है ।
 
 [amazon_link asins=’B00BSE5WQ4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b8b0ebc8-aaa8-11e8-8d7d-01d1ce6fa530′]
 विद्यार्थी के सुविधा के लिए
 विद्यार्थी के सुविधा को देखते हुए  ICSI का नया  प्रशस्त कार्यालय  बनाया गया है । यह  तीन मंज़िला  कार्यालय   ६७५० sq.ft  है इस  कार्यालय में  लाइब्रेरी सुविधा, कॉन्फरंन्स हॉल  और  विद्यार्थियों के लिए  क्लासरूम  बनाये गए है ।ICSI चे अध्यक्ष CS मकरंद लेले ” पुणे विभाग  का अभिनंदन किया और सीएस सदस्य तथा प्रतिनिधी आय.सी.एस.आय  के बारे में  जानकारी दी।” आय.सी.एस.आय के  पुणे विभाग  चेअरमन सीएस ओंकार देवस्थळे  ने कहा , “पुणे की  व्यावसायिक प्रगती  देखते  हुए  नए  कार्यालय  की  आवश्यकता अनेक  सालों  से थी  इस नए कार्यालय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और उच्च सुविधा प्राप्त करने के लिए बनाया गया है। ”
इस कार्यक्रम में  आय.सी.एस.आय के  उपाध्यक्ष सीएस अल्हादा वी. राव,  चेरमन सीएस ओंकार देवस्थळे,  केंद्रीय कौन्सिल सभासद(आयसीएसआय) सीएस आशिष दोषी और  सीएस सी. रामासुब्रमण्यम, संचालक श्री बी प्रधान उपस्थित थे ।
 [amazon_link asins=’B076H51BL9′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’cf4197ec-aaa8-11e8-8288-430d39c6816b’]
आय.सी.एस.आय  के मेंबर और छात्र से बातचीत
आय.सी.एस.आय  के मेंबर ‘विकाश वोहरा’, से पूछा गया कि, केंद्र में परिवर्तन से छात्रों के विकास में कोई समस्या आयी है क्या? विकाश ने कहा कि इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ़ इंडिया की सारी  प्रक्रिया ऑनलाइन की जाती है, इस से छात्रों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन अब और अधिक जगह के साथ पुणे अध्याय छात्रों को कंपनी सेक्रेटरी में होने वाले सभी बदलावों के बारे में जागरूक कर सकेंगे। आय.सी.एस.आय  को पहले यह करना चाहिए था लेकिन अभी भी देरी नहीं हुई है। आय.सी.एस.आय , के छात्र ‘शुभम परदेशी’ ने बताया कि, पहले का अध्याय बिल्कुल साफ नहीं था। हम पेशेवर स्तर के छात्रों को अध्याय में प्रशिक्षण के लिए जाना होता था, मैं दोनों ही जगह पर प्रशिक्षण के लिए गया हु और नया पहले की तुलना से काफ़ी बेहतर है।
 [amazon_link asins=’B075YK5MSB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d59eecec-aaa8-11e8-9323-2bbff889d29d’]
आय.सी.एस.आय क्या है ?
1980 में  ‘द इन्स्टिटयूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया’, (ICSI) इस संसद के  कंपनी सेक्रेटरीज कायदा के अंतर्गत स्थापना की गयी थी। यह उच्च व्यावसायिक संस्था हैं। यह  संस्था मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेअर, भारत सरकार  के  अंतर्गत कार्य  करता  हैं ।आय.सी.एस.आय संस्था  का उद्देश्य है की विद्यार्थियों को उच्च दर्जे का  शिक्षा  मिले  तथा  सदस्यों को  सभी सेवा  मिले और  इस संस्था के  55,000 सदस्य है और 3 लाख ऑन रोल विद्यार्थी हैं।