मुंबई में गुलाबी ठंड का आगमन ; चंद्रपुर में सबसे कम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान

मुंबई, 9 नवंबर मुंबई सहित महाराष्ट्र में गुलाबी ठंड का आगमन हो गया है।  रविवार को राज्य से सबसे कम तापमान चंद्रपुर में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पुणे, जलगांव, महाबलेश्वर, मालेगांव, नाशिक, औरगांबाद, परभणी, अकोला, गोंदिया, नागपुर, वाशिम और वर्धा में न्यूनतम तापमान रविवार को 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।  जबकि मुंबई का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।  मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन ठंड का प्रभाव और बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान कम रहेगा।