US Election : डोनाल्ड ट्रम्प क्यों हारे ? जाने हार की वजह बने ये 5 महत्वपूर्ण मुद्दे

नई दिल्ली, 9 नवंबर अध्यक्ष पद के दूसरे टर्म के लिए प्रयासरत चुनाव में हार का सामना करने वाले डोनाल्ड ट्रम्प पिछले 28 वर्षों में पहले अध्यक्ष साबित हुए है जिनके हार की समीक्षा की जा रही है । लेकिन निम्न बातें ट्रम्प के हार की वजह बनी है।

1. कोरोना संक्रमण को रोकने में असफल
2.  अमेरिका में जब कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई तो डोनाल्ड ट्रम्प बेफिक्र थे और इस बीमारी  की खिल्ली उड़ाई थी। गोरो और कालों के बीच फुट डालने का प्रयास किया।
3. कोरोनाग्रस्त अर्थव्यवस्था को संभालने में असफल
4. इंटरनेशनल मंचों  पर लगातार अजीब बर्ताव
5. देश की कानून और व्यवस्था संभालने में असफल
ट्रम्प का हट 
चुनाव में बाइडेन के विजय होने के बावजूद डोनाल्ड ट्रम्प हार मानने को तैयार नहीं थे।  बाइडेन के विजय होने की अमेरिकी मीडिया ने घोषणा की तो डोनाल्ड ट्रम्प वाइट हाउस से निकल कर सीधे गोल्फ मैदान चले गए।  ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रम्प से हार मानने के लिए उनके जवाई और सलाहकार जेड कुश्नेर ने विनती की। ट्रम्प इसके बाद भी हार मानने को तैयार नहीं हुए।  सोमवार यानी आज  से वह इस मामले में क़ानूनी लड़ाई लड़ेंगे। प्रचार तंत्र दवारा यह जानकारी दी गई।
अध्यक्ष पद जाने के बाद ट्रम्प की जांच कराये जाने की संभावना है।  अध्यक्ष होते हुए पद का दुरूपयोग किया है या नहीं इसकी जांच हो सकती है।  साथ ही 2016 में  रूस की मदद से राष्ट्रपति बनने का आरोप लगा था।  इसकी भी जांच किये जाने की संभावना है।  ऐसे में ट्रम्प आसानी से अध्यक्ष पद नहीं छोड़ेंगे।