एशियाई खेल: अशोक ठक्कर, गणपति को कांस्य पदक

महिलाओं की 49ईआर एफएक्स में रजत
जाकर्ता। समाचार ऑनलाइन
18वें एशियाई खेलों के 13वें दिन अशोक ठक्कर और के.सी. गणपति ने सेलिंग की पुरुषों की 49ईआर स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। अशोक और गणपति ने 53 का स्कोर कर पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक जापान की शिंगेन फुरुया और शिंजी हाचियामा के नाम रहा जिन्होंने 49 का स्कोर किया। दक्षिण कोरिया की बोनजिन चाए और किम डोंगवूक ने 50.5 का स्कोर कर रजत पदक अपने नाम किया।

[amazon_link asins=’B077L4X3PN’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b31226e2-ad20-11e8-9805-e5d84a21cf93′]

महिलाओं की 49ईआर एफएक्स में रजत
श्वेता शेरवेगर और वर्षा गौतम की जोड़ी ने 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को महिलाओं की 49ईआर एफएक्स स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता है। इस स्पर्धा में श्वेता और वर्षा को दूसरा स्थान हासिल हुआ। सिंगापुर की लो रुइ और लिम मिन की टीम ने पहले स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक जीता। थाईलैंड की कलहान कामोनचानोक और वाईवाई निचपा की टीम को कांस्य पदक हासिल हुआ है।
वहीं, भारतीय खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने ओपन लासेर 4.7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। हर्षिता ने इस स्पर्धा में कुल 62 अंक और 50 नेट अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारत की हर्षिता को पछाड़ते हुए मलेशिया को मोहम्मद फौजी कमान शाह ने स्वर्ण पदक पर और चीन के जियानशियोंग वांग ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
स्प्रिंगबोर्ड के फाइनल में रामानंद
भारत के रामानंद शर्मा ने शुक्रवार को डाइविंग में पुरुषों की तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। रामानंद ने 346.15 का स्कोर करते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस स्पर्धा में कुल 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने नौवां स्थान हासिल किया।