जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एथलीट युवक ने की आत्महत्या 

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन – जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 18 वर्षीय युवा धावक ने आत्महत्या कर लिया।  मृतक का नाम परविंदर चौधरी है।  वह एक युवा एथलीट था। यह घटना मंगलवार शाम 6.30 बजे घटी।  मिली जानकारी के अनुसार, मृतक को स्टेडियम प्रांगण में स्थित एथलेटिक्स अकादमी के हॉस्टल के कमरे में लगे सीलिंग फैन से लटका पाया गया।
मृतक ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  परविंदर शाम 5.30 बजे मार्निंग प्रैक्टिस सेशन को खत्म करने के बाद अपने कमरे पर वापस लौटा था।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने एक मीडिया एजेंसी को बताया है कि,  परविंदर की उसके पिता के साथ एक दिन पहले किसी मामले को लेकर बहस हो गई थी। उन्होंने कहा, मुझे बताया गया है कि कल सुबह( सोमवार) को उसकी अपने पिता के साथ बहस हुई थी। उसके बाद उसकी बहन उससे बात करने भी आई थीं। दुर्भाग्यवश हम सारे प्रयास करने के बावजूद उसे नहीं बचा सके। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।