स्टीव जॉब्स द्वारा बनाए ऐपल 1 कंप्यूटर  की नीलामी 

2.1 करोड़ में बिक सकता है

नई दिल्ली । समाचार ऑनलाइन

ऐपल  – 1 – ऐसा कंप्यूटर जिसे ऐपल के संस्थापक और सह संस्थापक ने खुद डिजाइन किया और बनाया । अब ये यह नीलाम हो रहा है। अमेरिकी टेक्नॉलॉजी दिग्गज ऐपल के वैसे तो कई प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन दुनिया भर में कंपनी कंप्यूटर और आईफोन की वजह से ज्यादा पॉपुलर है। ऐपल का पहला कंप्यूटर 1976-77 में बना था जिसका नाम Apple-1 रखा गया।
[amazon_link asins=’B076HL1FRV,B078LQ1W9Q’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’16bd4bfe-aabf-11e8-9cbc-edab25c9be60′]
Apple-1 को ऐपल के दोनों फाउंडर्स स्टीव जॉब्स और स्टीव वॉजनिएक ने मिलकर डिजाइन किया था और बनाया था। यह कंप्यूटर आज भी काम करता है और अब इसकी नीलामी होगी। इसे अगले महीने नीलामी के लिए लगाया जाएगा । Apple -1 को बोस्टन की आर.आर ऑक्शन कंपनी नीलाम कर रही है। इसे ऐपल एक्सपर्ट कोरी कोहेन ने फिर से चालू किया। रिपोर्ट के मुताबिक सिस्टम बिना किसी परेशानी के लगभग 8 घंटे चले टेस्ट के दौरान चालू हो गया। इस कंप्यूटर में 1970 का कीबोर्ड भी है। गौरतलब है कि ऐपल ने इस कंप्यूटर को पहली बार 666 डॉलर में बेचा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीलामी के दौरान इसकी बोली 2 करोड़ या उससे ज्यादा की लगाई जा सकती है। ऐपल-1 की खासियत ये भी है कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। पीआर ऑक्शन ने एक लिस्ट भी जारी किया है जिसे नीलामी के लिए रखा जा रहा है।

–    ऑरिजनल ऐपल-1 बोर्ड

–    ऑरिजनल ऐपल कैसेट इंटरफेस

–    ऑरिजन ऐपल-1 ऑपरेशनल मैनुअल

–    ऑरिजनल ऐपल कैसेट इंटरफेस मैनुअल्स 2

–    ASCII कीबोर्ड

–    ओपन फ्रेम Sanyo 4205 वीडियो मॉनिटर

–    ऑरिजनल ऐपल-1 पावर केबल और कनेक्टर

–    कैसेट इंटरफेस केबल

 

चंद्रयान-2 लॉन्च के साथ भारत होगा चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश