शेषराव सूर्यवंशी पुणे के नए रेल एसपी, डॉ. मुंडे का भी तबादला

पुणे/समाचार ऑनलाइन

राज्य गृह विभाग द्वारा पुलिस उपायुक्त व अधीक्षकों का तबादला किया गया है। पुणे पुलिस आयुक्तालय में कार्यरत शेषराव सूर्यवंशी को पुणे लोहमार्ग पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है।

तबादला आदेश के बाद ताजा स्थिति इस प्रकार है: डॉ. प्रवीण मुंडे (नियुक्ति की प्रतीक्षा से पुलिस अधीक्षक, रत्नागिरी), प्रणय अशोक (पुलिस अधीक्षक, रत्नागिरी से समादेशक, राज्य आरक्षित पुलिस बल, नागपुर), नितिन पवार (समादेशक, राज्य आरक्षित पुलिस बल, गट क्रं. 13, वडसा-देसाईगंज-तबदला आदेशाधीन से पुलिस अधीक्षक, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग,मुंबई) और शेषराव सूर्यवंशी (पुलिस उपायुक्त पुणे शहर से पुलिस अधीक्षक, लोहमार्ग, पुणे)।

पुणे पुलिस आयुक्तालय में कार्यरत डॉ. प्रवीण मुंडे और शेषराव सूर्यवंशी की क्रमश: रत्नागिरी पुलिस अधीक्षक और पुणे लोहमार्ग पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्ति की गई है। डॉ. मुंडे  पुणे पुलिस आयुक्तालय के जोन-2 में कार्यरत थे।