यहां लड़कियों के पायल पहनने और बालों में फूल लगाने पर बैन

चेन्नई : समाचार ऑनलाइन – तमिलनाडु सरकार के स्कूली विभाग ने एक अजीबो गरीब फरमान जारी करते हुए छात्राओं पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं। पूरे राज्य में स्कूली छात्राओं को पैरों में पायल और बालों में फूल लगाने से मना किया गया है। इसके पीछे विभाग का तर्क है कि पायल के घंघरू की आवाज और फूलों की खुशबू से लड़कों का ध्यान भटकता है।

इससे पहले राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री केए सेनगोट्टाईयन अपने विधानसभा क्षेत्र में उच्च माध्यमिक स्कूल के बच्चों को निशुल्क साइकिल बांटने गए थे। वहां भी उन्होंने इस संबंध में बयान दिया था। अपने बयान में उन्होंने कहा था कि जब कोई अंगूठी पहनता है और बाद में यदि वह खो जाए तो उसके मन में चुराने वाले के प्रति कटुता उत्पन्न होती है।

ठीक वैसे ही जब लड़की पैरों में पायल पहनती हैं, तो उसके घंघरू की आवाज से लड़कों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होता है। अगर कोई लड़की अपने बालों में फूल लगाती है तो इस पर किसी को आपत्ति नहीं है। राज्य में लड़कियों के लिए तो पाबंदी लगा दी गई है, लेकिन लड़कों के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। लड़कों के लिए दाढ़ी रखने, बालों के स्टाइल, शर्ट के बटन बंद करने के बारे में भी किसी नेता ने कुछ नहीं किया है।