बापू नायर गैंग का शातिर गैंगस्टर गिरफ्तार

पुणे | समाचार ऑनलाइन 

बापू नायर गैंग के शातिर गैंगस्टर को पुणे पुलिस के क्राइम ब्रांच, युनिट 3 द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त खबर मिली थी कि बापू नायर गैंग का सदस्य पुणे में आनेवाला है। पुलिस ने जाल बिछाकर गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नितेश बसवंत को खड़की से गिरफ्तार किया है। नितेश बसवंत बापू नायर गैंग का सक्रिय सदस्य रह चुका है। वर्ष 2015 से पुणे पुलिस की रडार में था, नितेश बसवंत के खिलाफ जबरन वसूली, मारामारी और अन्य संघिन्न मामले दर्ज हैं।

[amazon_link asins=’B019XSHB7O,B07DFPG3NH,B06Y5P68KC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2716516f-b5a7-11e8-89eb-e33675bab0bc’]

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार क्राइम ब्रांच युनिट 3 के पुलिस कर्मचारी संदीप तडेकर को गुप्त खबरी के जरिए नितेश बसवंत की खड़की में आने की जानकारी मिली थी। नितेश बसवंत काफी समय से पुलिस की रडार पर था, साल 2015 में हत्या की कोशिश के मामले में फरार था। पुणे पुलिस द्वारा नितेश बसवंत को मकोका लगाया गया था। वह पुणे से भागकर लातूर में छुपा बैठा था, लातूर से वह पुणे आनेवाला है, ऐसी भनक पुलिस को लग चुकी थी। वह लातूर में किराए का रुम में रह रहा था और पुणे में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आने के दौरान पुलिस ने धर दबोचा।
यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच युनिट 3 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनकर मोहिते के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप देशमाने, पुलिस कर्मचारी अतुल साठे, अशोक भोसले, सुजीत पवार, निलेश पाटिल ने की।